Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्मार्ट सिटी की दौड़ में यूपी के सबसे ज्यादा 13 शहरों ने बाजी मारी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शहरों में जीवन स्तर की गुणवत्ता सुधारने की तरफ कदम बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने गुरुवार को 98 स्मार्ट सिटी की सूची जारी की। दो अन्य शहरों के नाम सूची में बाद में जोड़े जाएंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इन 98 शहरों के नामों का ऐलान किया जिन्हें स्मार्ट सिटी मिशन के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शहरों की लगभग 13 करोड़ की आबादी को इस योजना का लाभ मिलने जा रहा है।

नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रस्ताव है कि अगले पांच साल में इन शहरों को 48000 करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाए। नायडू ने बताया, “इस सूची में उत्तर प्रदेश के 13, तमिलनाडु के 12, महाराष्ट्र के 10, मध्य प्रदेश के 7, बिहार के 3 और आंध्र प्रदेश के 3 शहर शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “स्मार्ट सिटी स्मार्ट लोग मांगती है। हमें अपने इस मिशन को आगे ले जाने के लिए लोगों का सहयोग चाहिए।” उन्होंने कहा, “98 शहरों की तकरीबन 13 करोड़ आबादी स्मार्ट सिटी मिशन के दायरे में आएगी। इन्हें स्मार्ट बनाने का अर्थ होगा इन्हें आर्थिक विकास का इंजन बनाना। साथ ही इससे नागरिकों को एक अच्छा जीवन भी मिलेगा। ”

सूची में 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियां शामिल हैं। 9 राज्यों की राजधानियां ऐसी हैं जो स्मार्ट सिटी के लिए नामित नहीं हो सकी हैं। इनमें ईटानगर, पटना, शिमला, बेंगलुरु और कोलकाता शामिल हैं। नायडू ने कहा कि इस योजना का मुख्य मकसद शहरों में जीवन स्तर को सुधारना है। उन्होंने कहा, “यह मिशन बहुत व्यावहारिक और यथार्थवादी है।” सरकार के कदम का स्वागत करते हुए मुंबई के वास्तुविद चंद्रशेखर प्रभु ने कहा कि देश को दरअसल 300 स्मार्ट शहर चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को सिर्फ कुछ धन देने से बात नहीं बनेगी। जरूरत इस बात की है कि स्मार्ट सिटी के लिए बुनियादी सतह से काम शुरू किया जाए। ऐसी सुविधाएं और आधारभूत ढांचा दिया जाए कि ऐसी स्मार्ट सिटी में लोग आना चाहें।

महाराष्ट्र में 10 नामित स्मार्ट सिटी में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नासिक, कल्याण-डोंबीवली, पुणे, औरंगाबाद, सोलापुर, नागपुर और अमरावती शामिल हैं। सूची में देश के पहले नियोजित रूप से विकसित शहर चंडीगढ़ का भी नाम है। चंडीगढ़ के प्रवक्ता ने कहा कि यह शहर प्रशासन और लोगों के प्रयासों का नतीजा है।

स्मार्ट सिटी की सूची में इन शहरों के नाम हैं : पोर्ट ब्लेयर, विशाखापट्टनम, तिरुपति, काकीनाडा, पासीघाट, गुवाहाटी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बिहारशरीफ, चंडीगढ़, रायपुर, बिलासपुर, दिउ, सिलवासा, एनडीएमसी, पणजी, गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोडरा, राजकोट, दाहोद, करनाल, फरीदाबाद, धर्मशाला, रांची, मंगलुरु, बेलागावी, शिवामोगा, हुबली-धारवाड़, तुमकुरू, देवेनगिरी, कोच्चि, कावारत्ती, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, सतना, उज्जैन, नवी मुंबई, नासिक, ठाणे, ग्रेटर मुंबई, अमरावती, सोलापुर, नागपुर, कल्याण-डोंबीवली, औरंगाबाद, पुणे, इंफाल, शिलांग, आइजोल, कोहिमा, भुवनेश्वर, राउरकेला, आउलगारेत, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, नामची, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, दिंदीगुल, तांजावुर, तिरुप्पुर, सालेम, वेल्लोर, कोयंबटूर, मदुरै, इरोड, थूटुकुडी, चेन्नई, ग्रेटर हैदराबाद, ग्रेटर वारंगल, अगरतला, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद, अगरा, रामपुर, देहरादून, न्यू टाउन कोलकाता, बिधाननगर, दुर्गापुर और हल्दिया।

मनोरंजन

AK-47 से था सलमान को मारने का प्लान, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मारने की प्लानिंग रची गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि सलमान के घर फायरिंग वाली घटना से एक महीने पहले सलमान को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन शूटरों के पास समय से हथियार न पहुंचने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी।

शूटरों के नाम धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Continue Reading

Trending