Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अब मराठी लहजा सीख रहीं हैं प्रियंका

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टेलिविजन कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ के लिए अमेरिकी लहजे में बोलना सीखा था और अब वह अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए मराठी सीख रही हैं। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, “मुझे अमेरिकी लहजे में ‘काउंटर टैरररिज्म टास्कफोर्स’ बोलने में तीन दिन लगे। अब जल्द ही काशीबाई के लिए वापस आ रही हूं। जल्द ही मैं मराठी लहजे में बोलूंगी।”

प्रियंका चोपड़ा आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending