Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राधे मां को मुंबई हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर दो हफ्ते तक रोक

Published

on

Loading

मुंबई। राधे मां को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राधे मां को अग्रिम जमानत दे दी है और उनकी गिरफ्तारी पर दो हफ्ते तक की रोक लगा दी है। हालांकि राधे मां को हर हफ्ते बुधवार को कोर्ट में हाजिर होना होगा। उन्हें अभी विदेश जाने की भी इजाजत नहीं होगी।

गुरुवार को डिंडोसी सेशन कोर्ट ने राधे मां की ओर से दाखिल की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद राधे मां पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। शुक्रवार को मुंबई के कांदिवली थाने में राधे मां की पेशी हुई, जिसमें पुलिस उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप पर राधे मां को समन जारी किया था। उल्लेखनीय है कि मुंबई के मशहूर एमएम मिठाईवाला गुप्ता परिवार की बहू निक्की गुप्ता ने राधे मां और अपने पति सहित परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हालांकि बाद में राधे मां को बंबई हाईकोर्ट से राहत मिल गई और उनकी अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई। जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने राधे मां को 30 हजार के निजी मुचलके पर जमानत देते हुए गिरफ्तारी पर भी दो हफ्ते की रोक लगा दी। हाई कोर्ट ने कहा कि जिस महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है पहले उसके घर वालों को अरेस्ट किया जाना चाहिए। कोर्ट ने आदेश दिया है कि राधे मां को हर बुधवार को कांदीवली थाने में पेश होना होगा।

Continue Reading

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending