Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस के हंगामे से देश को भारी नुकसान : रमन

Published

on

Loading

रायपुर| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ललित मोदी मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि सुषमा का राजनैतिक करियर बेदाग रहा है। कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए उनका इस्तीफा मांग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हंगामा करके संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी, जिससे देश को 250 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। कांग्रेस भारत के नक्शे से साफ हो चुकी है, पिछले दो साल में हर चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है, सदन में हंगामा इसी का ‘फ्रस्ट्रेशन’ है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में विदेश मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि जिस ललित मोदी के मामले पर कांग्रेस इतना हंगामा कर रही है, उसके पासपोर्ट पर कार्रवाई करने में यूपीए सरकार को पांच साल लग गए।

उन्होंने कहा कि ललित मोदी की पत्नी पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं है, वह कैंसर की मरीज हैं, ऐसे में मानवीय आधार पर सुषमा ने उनकी मदद की। इसे अपने राजनैतिक फायदे के लिए कांग्रेस मुद्दा बना रही है।

डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी है और परिवार बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सबसे महत्वपूर्ण पदों पर एक ही परिवार के दो लोग बैठे हैं। ऐसी पार्टी का राजनीतिक भविष्य खतरे में है।

संसद में मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी के आक्रामक तेवर को नजरअंदाज करते हुए भाजपा नेता डॉ. सिंह ने कहा, “जो व्यक्ति बिना पर्ची देखे हिंदी में एक लाइन ठीक से नहीं बोल सकता, वह देश को कैसा नेतृत्व प्रदान करेगा, यह चिंता का विषय है।” उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending