Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड में 5 दिन में 30 तीर्थयात्रियों की मौत

Published

on

Loading

रांची| झारखंड में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 13 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जिससे राज्य में पिछले पांच दिनों में मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। बिहार के सीवान जिले के 25 लोग वैन से ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी वैन की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वैन में सवार 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 12 अन्य लोग घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब छह बजे सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ में हुआ। यह जगह राजधानी रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

कोडरमा जिले में बुधवार को हुए एक अन्य सड़क हादसे में भी छह तीर्थयात्रियों की जान गई। वे लोग देवघर के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे।

वहीं, सोमवार को देवघर में हुई भगदड़ में 11 श्रद्धालु मारे गए थे। इस घटना ने राज्य सरकार को प्रशासनिक विफलता स्वीकारने के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले में उपायुक्त अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक पी. मुरुगन को कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending