Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंग्लैंड में पहली महिला बिशॉप का चुनाव

Published

on

Loading

लंदन| इंग्लैंड में चर्च की पहली महिला बिशॉप का चुनाव इस सप्ताह हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट ने यह जानकारी दी। बीबीसी ने मंगलवार को जानकारी दी कि साउथवेल और नॉटिंघम के बिशॉप उम्मीदवारों का साक्षात्कार मंगलवार और बुधवार को आयोजित किया गया है।

बिशॉप पद की उम्मीदवारी के लिए महिला उम्मीदवारों के आवेदन भी स्वीकृत किए गए हैं।

साक्षात्कारों के बाद पहले और दूसरे संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

बिशॉप के चुनाव के संबंध में अगले साल (2015) तक कोई भी घोषणा नहीं की जाएगी, क्योंकि अंतिम फैसले के लिए महारानी की रजामंदी की आवश्यकता होगी और वह प्रधानमंत्री के अनुमोदन के आधार पर अपनी मंजूरी देंगी।

इंग्लैंड के चर्च ने नवंबर महीने में औपचारिक रूप से एक काननू लागू किया, जिसके तहत अब महिला पादरी भी बिशॉप के पद के योग्य होंगी।

साउथवेल एवं नॉटिंघम के बिशॉप पॉल बटलर को दुरहम का बिशॉप नियुक्त किए जाने के बाद यहां बिशॉप का पद रिक्त हुआ है, जिसके लिए नए बिशॉप के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending