Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

आईओसी ने 2 नए सदस्यों का चुनाव किया

Published

on

Loading

कुआलालम्पुर| अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने सेनेगल ओलम्पिक समिति के प्रमुख मामादोउ दियांगा और युनाइटे वर्ल्ड रेसलिंग के प्रमुख नेनाद लालोविक को अपना सदस्य चुना है। यहां जारी आईओसी की 128वीं वार्षिक बैठक में सोमवार को इन दोनों का चयन हुआ।इसके अलावा गुनिला लिंडबेर्ग को आईओसी कार्यकारी बोर्ड का दोबारा सदस्य चुना गया। इस बोर्ड में शमिाल 14 सदस्यों का दोबारा चयन किया गया।

छह आईओसी सदस्य, जिनका कार्यकाल इस साल समाप्त हो गया, को आईओसी की मानद सदस्यता दी गई।

कुआलालम्पुर के बाद आईओसी की अगली वार्षिक बैठक अगस्त 2016 में रियो में होगा। अगस्त में ही रियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन होना है।

 

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending