Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

पीएसजी से जुड़े मारिया

Published

on

Loading

पेरिस| अर्जेटीना के स्टार फुटबालर एंजेल दे मारिया ने फ्रेंच लीग-1 क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ करार कर लिया है। मारिया रविवार को मेडिकल टेस्ट में शरीक हुए। क्लब ने मारिया के साथ करार के लिए 4.4 करोड़ पाउंड खर्च किए हैं।27 साल के मारिया के लिए बीता सत्र अच्छा नहीं रहा था। इंग्लिश प्रीयिमर लीग के अग्रणी क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलते हुए वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

इसके बावजूद पीएसजी के कर्ताधर्ता यह मानते हैं कि मारिया आज की तारीख में विश्व फुटबाल के सबसे खतरनाक विंगरों में से एक हैं। उनकी शानदार रफ्तार और बेहतरीन पास देने की कला बेमिसाल है।मारिया ने बीते सत्र में युनाइटेड के लिए सिर्फ 32 मैच खेले। वह चार गोल करने में सफल रहे और 12 गोल करने में अपने साथियों की मदद की थी।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending