Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

इराक : इस्लामिक स्टेट ने 15 पुलिसकर्मियों को गोली मारी

Published

on

Loading

बगदाद| इस्लामिक स्टेट संगठन ने रविवार को इराक के 15 पुलिस अधिकारियों को गोली मार दी तथा पत्रकारिता के चार छात्रों को अगवा कर लिया।

इराक के निनेवेह प्रांत में सुरक्षा प्रमुख मोहम्मद अल-बयाती ने बताया कि यह इस्लामिक स्टेट ने सुरक्षा अधिकारियों को अगवा करने तथा उनकी हत्या किए जाने के अपने अभियान के तहत किया।

उन्होंने बताया कि 15 अधिकारियों को मोसुल में सिटी हाल के सामने एक चौराहे पर राहगीरों के बीच राइफल से गोली मार दी। इसका मकसद स्थानीय लोगों के अंदर डर पैदा करना था।

इसके बाद उनका शव शहर के मुर्दाघर भेज दिया गया। इस्लामिक स्टेट चुनाव आयोग के कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों के सदस्यों को बड़े स्तर पर अगवा कर रहा है, जिन्होंने इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी वफादारी जाहिर कर दी है।

इस बीच, इस्लामिक स्टेट ने यूनिवर्सिटी ऑफ मोसुल के पत्रकारिता के चार छात्रों को रविवार सुबह विभिन्न जिले से अगवा कर लिया। इसने इन छात्रों पर विदेशी मीडिया से सांठगांठ रखने का आरोप लगाया है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending