Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिग्विजय ने त्रिपुरा के राज्यपाल का इस्तीफा मांगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उन्हें पद से हटाने की अपील की। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, “मैं त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय के बयान की निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने याकूब मेमन की शवयात्रा में शामिल होने वालों के आतंकवादी होने की आशंका जताई।”

उन्होंने कहा, “मैं माननीय राष्ट्रपति से उन्हें निष्कासित करने की अपील करता हूं। सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए।” 1993 मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद रॉय ने गुरुवार को ट्वीट किया था, “खुफिया अधिकारियों को याकूब मेमन की अंत्येष्टि के दौरान मौजूद रहने वाले लोगों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें कई ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके आतंकवादी होने की आशंका है।”

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending