Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मेरा फैशन ब्रांड मेरा प्रतिबिंब : माधुरी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| सिने जगत की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित ने अपनी परिधान श्रृंखला मैड्ज से फैशन जगत में कदम रख दिया है। वह कहती हैं कि यह जिंदगी के प्रति उनकी स्टाइल, समझ और नजरिये को दर्शाती है। एक बयान में कहा गया कि माधुरी के परिधान ब्रांड की पहली परिधान श्रंखला उनकी ऑनलाइन डांस अकादमी ‘डांस विद माधुरी’ से प्रेरित है। डांस विद माधुरी-डीडब्ल्यूएम खेल परिधान श्रंखला डांसरों और एथलीट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह माधुरी के पति श्रीराम नेने के दिमाग की उपज है।

माधुरी के डॉक्टर पति का कहना है कि यह परिधान संग्रह व्यायाम के लिहाज से उत्तम है। नेने ने कहा, “डीडब्ल्यू कमीजें डांस और व्यायाम को अच्छा बनाने के लिए बनाई गई हैं। हमने कपास और लाइक्रा के सम्मिश्रण का इस्तेमाल किया है। मकसद डांस और व्यायाम करते समय लुक को अच्छा बनाना है।”उन्होंने कहा, “हम डांस और अन्य गतिविधियों के लिए लैगिंग्स, हिप-हॉप, पतलून और हूडीज सहित व्यायाम वाले परिधान की वेरायटी पर काम कर रहे हैं।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending