Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में एम्स के गठन को लेकर प्रदर्शन, झड़प

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की घोषणा में देरी को लेकर शुक्रवार को बुलाए गए तीन-दिवसीय बंद के दौरान पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। प्रदर्शनकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी कच्ची छावनी इलाके में भाजपा के कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

जम्मू क्षेत्र में एम्स की स्थापना के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से एक समन्वय समिति गठित की गई है, जिसमें वकीलों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। समिति ने केंद्र सरकार पर जम्मू क्षेत्र में एम्स की स्थापना के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए तीन-दिवसीय बंद बुलाया है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हुई है।

बंद के कारण इलाके में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, सार्वजनिक परिवहन तथा अन्य काम ठप हुआ है।

हालांकि, सरकारी कार्यालय, बैंक और डाकघर में कामकाज सामान्य तरीके से जारी है।

जम्मू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा समिति के प्रमुख अभिनव शर्मा ने गुरुवार मध्यरात्रि को जल्दबाजी में बुलाए गए प्रेस सम्मेलन के दौरान कहा, “जम्मू क्षेत्र 31 जुलाई तथा एक और दो अगस्त को बंद रहेगा।”

उन्होंने कहा, “यह 20 जुलाई को साफ हो गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जम्मू क्षेत्र में एम्स की स्थापना की घोषणा के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही और इसलिए उसने गंदी राजनीति का सहारा लिया।”

उप मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह ने लिखित में भरोसा दिया था कि जम्मू क्षेत्र में एम्स के गठन की घोषणा 21 जुलाई से पहले की जाएगी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending