Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश ने खो दिया अनमोल रत्न : रमन सिंह

Published

on

Loading

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि ‘भारत रत्न’ से सम्मानित डॉ. कलाम देश के महान वैज्ञानिक और प्रखर चिंतक थे। (15:42)

डॉ. सिंह ने कहा कि डॉ. कलाम ने कठिन संघर्ष के बीच देश के रक्षा वैज्ञानिक होते हुए राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद को भी सुशोभित किया। वह झोपड़ी से जीवन शुरू कर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचे। उनका जीवन सादगी और सच्चाई का पर्याय था। देशवासी उन्हें आम जनता के राष्ट्रपति के रूप में हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखते थे। बच्चों और युवाओं में वह काफी लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम ने एक शिक्षक के रूप में, एक शोधकर्ता वैज्ञानिक के रूप में और मिसाइल मैन के रूप में देश में अपार लोकप्रियता हासिल की। उनके निधन से देश ने अपना एक अनमोल रत्न हमेशा के लिए खो दिया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ से डॉ. कलाम का गहरा भावनात्मक संबंध था। नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ की तरक्की उन्हें काफी प्रभावित करती थी।राष्ट्रपति के रूप में डॉ. कलाम ने 28 जनवरी, 2004 को रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में अपना प्रेरणादायक उद्बोधन दिया था। उन्होंने तीन जून, 2004 को बस्तर जिले के सरगीपाल का दौरा किया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर से लगे हुए नया रायपुर में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित पुरखौती मुक्तांगन हमेशा डॉ. कलाम की याद दिलाता रहेगा।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending