Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

यूरोप लौटना चाहते हैं पातो

Published

on

Loading

रियो डी जेनेरियो| साओ पाउलो के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर एलेक्सजेंडर पातो ने यूरोप लौटने की इच्छा जाहिर की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, पातो अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को नया आयाम देना चाहते हैं और इसी कारण वह यूरोप जाना चाहते हैं।

पातो को एक समय फुटबाल के सबसे प्रभावशाली स्ट्राइकरों में से एक माना जाता था। इस खिलाड़ी ने 2007 से 2015 तक एसी मिलान के लिए 117 मैचों में 51 गोल किए।

बीते पांच सीजन से हालांकि पातो पर चोट और खराब खेल का साया मंडरा रहा है। इसी कारण 2014 विश्व कप के लिए वह ब्राजीली टीम में जगह नहीं बना सके थे।पातो ने इस साल साओ पाउलो के लिए 17 गोल किए हैं और सात गोल करने में अपने साथियों की मदद की है। वह लोन पर आधारित करार के तहत दो साल के लिए साओ पाउलो में हैं। मूल रूप से वह कोरिंथियंस के खिलाड़ी हैं।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending