Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

फ्रांस, स्पेन दौरे पर जाएगी भारत की सीनियर हॉकी टीम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम 31 जुलाई से 14 अगस्त तक फ्रांस और स्पेन के दौरे पर रहेगी। भारतीय टीम अपने नए मुख्य कोच रोएलांट ऑल्टमैंस की देखरेख में इन दो देशों में कुल पांच मैच खेलेगी। ऑल्टमैंस को पॉल वैन ऐस के स्थान पर मुख्य कोच बनाया गया है, जिन्हें हॉकी इंडिया (एचआई) ने बेल्डियम में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग के बाद बर्खास्त कर दिया था। हॉकी वर्ल्ड लीग में भारत को चौथा स्थान मिला था।

भारतीय टीम फ्रांस में तीन और पांच अगस्त को दो मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम स्पेन रवाना हो जाएगी, जहां वह 10, 12 और 13 अगस्त को तीन मैच खेलेगी। भारतीय टीम का यह दौरा नवम्बर-दिसम्बर में भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के मद्देनजर आयोजित किया गया है। फ्रांस की टीम विश्व वरीयता क्रम में 17वें स्थान पर है जबकि स्पेन 11वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग नौवीं है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस दौरे के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

दौरे के लिए भारतीय टीम :

गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह।

डिफेंडर : बीरेंद्र लाकरा, कोथाजीत सिंह, वीआर रघुनाथ, जसजीत सिंह, रुपिंदर पॉल सिंहस गुरजिंदर सिंह।

मिडफील्डर : सरदार सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, एसके उथप्पा, सतबीर सिंह, दानिश मुज्तबा और देवेंद्र वाल्मिकी।
फारवर्ड : एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, तालविंदर सिंह, ललित उपाध्याय और मोहम्मद आमिर खान।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending