मुख्य समाचार
डॉ. अशोक अज्ञानी और रिजवान सृजन सम्मान से सम्मानित
लखनऊ। अवधी के प्रसिद्ध कवि डॉ. अशोक अज्ञानी को 26वें सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही सृजन युवा सम्मान व्यंग्य के नवांकुर रिजवान खान को दिया गया।
लखनऊ के व्यवसायी और सिंधी समाज के नेता मुरलीधर आहूजा और सृजन के संस्थापक हास्य कवि सर्वेश अस्थाना ने यूपी प्रेस क्लब में सम्मानित कवियों को दुशाला और प्रतीक चिह्न भेंट किया। मुख्य अतिथि ने लखनऊ की साहित्यिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि अवध क्षेत्र का साहित्यिक योगदान सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि अवधी के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास ने विश्व में अग्रणी नाम किया है।
सुभाष चंद रसिया के संयोजन में हुए इस आयोजन में शहर के साहित्य जगत की कई विभूतियां मौजूद रहीं। यहां मुकुल महान, अरविंद झा, अनूप मणि त्रिपाठी, रजनी राय, आरपी वर्मा, क्षितिज उमेंद्र, संदीप सिंह, श्रीश लखनवी, प्रवीण राठौर, कामिनी श्रीवास्तव, कुसुम वर्मा, केके सिंह, मयंक, सुभाष गुरुदेव, सौरभ त्रिवेदी, राहुल मौर्य, संतोष सिंह, आशीष आनंद, संजीत शर्मा, शहरयार जलालपुरी, कुलदीप वर्मा आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह किया।
नेशनल
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।
इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।
-
नेशनल3 days ago
कंधमाल से पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इस बार ये लोग 50 सीटों से नीचे सिमटने वाले हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में की पूजा, भगवंत मान भी रहे मौजूद
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर