Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

हॉफेनहेम के शिपलॉक ने किया हैम्बर्ग का रुख

Published

on

बर्लिन, जर्मन लीग क्लब हॉफेनहेम, स्पेन शिपलॉक, क्लब हैम्बर्ग के साथ करार

Loading

बर्लिन| जर्मन लीग क्लब हॉफेनहेम के लिए खेलने वाले स्पेन शिपलॉक ने इसी लीग के क्लब हैम्बर्ग के साथ करार कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दोनों क्लबों ने इस करार की पुष्टि कर दी है। 26 साल के शिपलॉक ने हैम्बर्ग के साथ तीन साल का करार किया है। वह जून 2018 हैम्बर्ग के साथ रहेंगे।

शिपलॉक चार साल तक हॉफेनहेम के लिए खेले और इस दौरान 84 मैचो में 16 गोल किए। साथ ही उन्होंने 12 गोल करने में अपने साथियों की मदद भी की। शिपलॉक ने हैम्बर्ग के साथ करार को किसी सपने के सच होने से जैसा करार दिया है। उनकी नजर में हैम्बर्ग के लिए खेलने उनके लिए सम्मान की बात है और इस करार को लेकर उन्होंने पहले ही प्रस्ताव में फैसला कर लिया।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending