Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कन्या शिक्षा पर साथ आईं प्रियंका चोपड़ा, फ्रीडा पिंटो

Published

on

Loading

नई दिल्ली| समाज में जागरूकता लाने की दिशा में कहानी सबसे सशक्त माध्यम मानी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कन्या शिक्षा के लिए काम करने वाली वैश्विक संस्था ‘गर्ल राइजिंग’ बच्चों को फिल्मों से जोड़ने की तैयारी कर रही है। संस्था ने शनिवार को भारत में अपने इसी पहल के साथ पदार्पण किया। कहानी के माध्यम से संस्था लोगों में जागरूकता फैलाएगी कि अगर लड़कियों को शिक्षा दी जाए तो वे क्या-क्या हासिल कर सकती हैं।

इस जागरूकता अभियान की तरफ लोगों को आकर्षित करने के उद्देश्य से संस्था हिंदी फिल्म जगत की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और वैश्विक ख्याति हासिल कर चुकीं फ्रीडा पिंटो को भी साथ लाई है। गर्ल्स राइजिंग के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी होली गॉर्डन ने जागरूकता अभियान लांच करने से पहले आईएएनएस से कहा, “उनमें गजब की प्रदर्शन कला है और वे इस मुद्दे को लेकर काफी सजग हैं इसीलिए हमने उनका चुनाव किया। खासकर जब आपके पास लड़कियों की शिक्षा जैसा मुद्दा हो तो संदेश प्रसारित करने के लिए प्रत्यक्ष आदर्शो का होना जरूरी होता है।”

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में अधिक से अधिक लड़कियों को कम से कम 10 तक की शिक्षा दिलाना है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा पूरी करने वाली लड़कियों की संख्या में वृद्धि और देश में लैंगिक भेदभाव को कम करना भी इसका उद्देश्य है। इस जागरूकता अभियान से जुड़ने पर प्रियंका ने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि यह समस्या वैश्विक है। ऐसा नहीं है कि यह समस्या सिर्फ भारत में ही है। हां, यहां तो है ही, लेकिन दूसरे देशों में भी यह समस्या है। मुझे या इस अभियान से जुड़ी किसी भी अन्य अभिनेत्रियों को सिर्फ एक फोन करके लड़कियां इस अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।”

पिंटो ने कहा, “लड़कियों की 13 वर्ष की उम्र में शादी कर दी जाती है और 15 वर्ष की होते-होते वे गर्भवती हो जीता हैं..इस उम्र तक शायद ही किसी लड़की के मासिक धर्म भी आना शुरू होते हैं। इन सबने मेरा इस विषय की ओर रुझान पैदा किया।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending