Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान ने ‘बजरंगी भाईजान’ को कर मुक्त करने पर जताया आभार

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने उनकी हालिया फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर देने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया है। सलमान (49) ने गुरुवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया।

उन्होंने ट्वीट किया, “बजरंगी भाईजान को उत्तर प्रदेश में कर मुक्त कर दिया गया है। हम उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताते हैं।”

‘बजरंगी भाईजान’ शुरुआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म की श्रेणी में शामिल हो गई है। फिल्म निर्देशक कबीर खान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसे कर मुक्त करने की अपील की थी।

मुलाकात के दौरान अखिलेश ने कबीर से कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं मौजूद हैं। इसके लिए सरकार ने आकर्षक तथा सुविधाजनक फिल्म नीति तैयार की है, जिसने कई फिल्मकारों को राज्य में शूटिंग के लिए आकर्षित किया है।

राज्य सरकार ‘तेवर’, ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘मसान’ को भी कर मुक्त करने की घोषणा की है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending