Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमेरिकी थिएटर में गोलीबारी, 2 मरे

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी राज्य लुसियाना के थिएटर में एक शख्स ने गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मार दिया, जबकि आठ अन्य को घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, वारदात गुरुवार को लुसियाना राज्य के लाफायेत्ते के ग्रैंड थिएटर में हुई, जब वहां ‘ट्रेन रेक’ फिल्म दिखाई जा रही थी।

गोलीबारी शाम सात बजे के शो के दौरान शुरू हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी केटी डोमिंग ने बताया कि गोलीबारी करने वाला शख्स एक अधेड़ श्वेत नागरिक था, जो थिएटर में पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी।

डोमिंग के अनुसारर, “उसने कुछ नहीं कहा। मैं किसी को चीखते हुए भी नहीं सुना।”

घटना के बाद लुसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए राज्य के पुलिस कर्नल से बात कर रहे हैं। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि दी।

जिंदल ने ट्विटर पर लिखा, “लाफायेत्ते के ग्रैंड थिएटर के पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। यहां हुई गोलीबारी के संदर्भ में राज्य के पुलिस कर्नल से बातचीत की है।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending