Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनीति से वंशवाद खत्म करें : मोदी

Published

on

Loading

रांची| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के लोगों से राजनीतिक वंशवाद खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि देश अब इन सबसे आजिज आ चुका है। झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “देश के नागरिक राजनीति में वंशवाद से आजिज आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजनीतिक वंशवाद को खत्म कर दिया, अब झारखंड की बारी है कि वह भी इसे खत्म कर दे।”

गोपाल मैदान में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि यहां पार्टी की सरकार बन सके और राज्य का विकास हो सके। मोदी ने कहा, “झारखंड के पास देश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की संभावना है। झारखंड में प्राकृतिक संसाधन हैं, लेकिन राज्य में इनकी लूट मची है। समय आ गया है कि भाजपा को सत्ता में आने के लिए स्पष्ट जनादेश दिया जाए।”

उन्होंने कहा कि राज्य में यदि भाजपा की सरकार बनती है तो वह केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का समुचित इस्तेमाल करेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एक नई नीति के तहत झारखंड को कोयला से 20 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल राज्य के विकास के लिए किया जाएगा।

नेशनल

पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की सच्चाई लोगों के सामने आ गई है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट नहीं मांग सकते। वह केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। वह केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी ने काम किया होता, सड़कें बनाई होतीं, स्कूल, अस्पताल और उद्योग लगाए होते तो वह इन मुद्दों के आधार पर वोट मांगते। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन के 10 वर्षों में पीएम मोदी ने गरीबों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने केवल और केवल नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत का उपहार देश की जनता को दिया है। कांग्रेस का मानना है कि हमारे देश का निर्माण प्रेम, अहिंसा और सत्य के आधार पर हुआ और सभी देशवासी भाई-बहन हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर देश के संसाधनों को कुछ दोस्तों को देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कुछ अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। देश की जनता जाग चुकी है। वह नफरत नहीं चाहती, वह रोजगार और विकास चाहती है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोगों से बदलाव लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार लाओ जो ईमानदारी और लोकतंत्र की राजनीति को फिर से स्थापित कर सके। आपको यह तय करना होगा कि क्या आप ऐसा नेता चाहते हैं जो कभी किसी गरीब के घर नहीं गया या ऐसा नेता जो चार हजार किमी चलकर गरीबों से मिला हो। क्या आपको ऐसा नेता चाहिए जो झूठ बोलता हो या ऐसा नेता चाहिए जो सच्चाई के रास्ते से कभी पीछे न हटे।

Continue Reading

Trending