Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जम्मू : पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का जवान घायल

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहांबताया, “अखनूर सेक्टर में बीएसएफ की मोलु चौकी पर आज (बुधवार) पाकिस्तान रेंजर्स ने अकारण गोलीबार की।”

उन्होंने बताया, “गोलीबारी सुबह 8.55 बजे शुरू हुई थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।”

अधिकारी ने बताया, “बीएसएफ ने छोटे एवं स्वचालित हथियारों का प्रयोग कर जवाबी गोलीबारी की।”

उन्होंने बताया, “अखनूर सेक्टर में सीमा चौकियों पर अब तक भारत एवं पाकिस्तान के सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू के दौरे पर जाने वाले हैं।

ऐसा कई बार देखा गया है कि जब भी केंद्र सरकार के कोई उच्चाधिकारी या अति विशिष्ट अधिकारी जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर जाने वाले होते हैं, तब पाकिस्तान सेना की ओर से भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) एवं अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर द्विपक्षीय युद्धविराम का उल्लंघन किया जाता है।

नेशनल

लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

Continue Reading

Trending