Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमित शाह भोपाल पहुंचे

Published

on

amit shah

Loading

भोपाल| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। उनका यहां हवाईअड्डे पर पार्टी नेताओं ने स्वागत किया। शाह यहां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के महासंपर्क अभियान की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। पार्टी के महासंपर्क अभियान की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे शाह का यहां हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित कई अन्य नेताओं ने भी स्वागत किया। शाह अपने इस प्रवास के दौरान भोपाल के समन्वय भवन में हो रही पार्टी की विशेष बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

इस समीक्षा बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के सांसद, विधायक, केंद्र व राज्य के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, संगठन मंत्री, महासंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी, संभाग एवं जिला व निचली इकाइयों के संपर्क प्रभारी तथा सह प्रभारी भाग ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में भाग लेंगे। दूसरे सत्र में समूहवार बैठक होगी। तीसरे सत्र में राज्यवार महासंपर्क अभियान के ब्यौरे के बाद पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह समापन सत्र को संबोधित करेंगे। शाह शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

शाह के इस दौरे को व्यापमं से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने इससे इंकार किया। उन्होंने कहा कि शाह के इस दौरे का व्यापमं से कोई लेना-देना नहीं है और भाजपा को इस पर कोई अफसोस नहीं है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending