Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

मुंहासे को दूर रखना बेहद आसान

Published

on

Loading

नई दिल्ली| क्या आप मुंहासों से परेशान हैं? तो चेहरे की साफ-सफाई मसलन क्लींजिंग-टोनिंग-मॉश्चराइजिंग और पौष्टिक आहार को अपनाएं। दिल्ली की ‘ब्लश क्लीनिक’ फ्रेंचाइजी की मालकिन मधु अरोड़ा ने मानसून के दौरान मुंहासों को दूर रखने के कुछ उपयोगी सुझाव दिए हैं :

-मुंहासे-रोधी खूबियों वाले सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करें। जैल वाले फेसवॉश से मुंह धुलने के बाद टोनर लगाएं और उसके बाद जैल वाला मॉश्चराइजर लगाएं।

-मानसून के दौरान साफ-सफाई का ख्याल न रखने पर मुंहासे और बढ़ सकते हैं। इससे बचने के लिए सही ढंग से क्लींजिंग, मॉश्चराइजिंग और टोनिंग करें। बिना धुले हाथों से चेहरा न छुएं।

-आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना होगा। मानसून में जंक फूड से परहेज करें। तैलीय खाना और सॉफ्ट ड्रिंक त्वचा को तैलीय बनाते हैं। स्वस्थ त्वचा के लिए कम से कम तीन लीटर पानी पिएं। सुबह में सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़कर पिएं। आहार में ताजा फल-सब्जियों, सलाद, अंकुरित अनाज और दही शामिल करें।

-अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो क्लींजिंग के बाद एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। रूई पर एस्ट्रिजेंट लगाएं और इससे चेहरा साफ करें। एस्ट्रिजेंट का प्रयोग आमतौर पर चेहरे से धूल-गर्द और तेल हटाने के लिए होता है।

-ब्लैकहैड्स से बचने से मुंहासे से बचने में मदद मिलती है। अगर आपको ब्लैकहैड्स हैं, तो उस जगह पर स्क्रब का प्रयोग करें। मुंहासे, फुंसी या दाने वाली जगह पर स्क्रब न लगाएं।

लाइफ स्टाइल

इन आयुर्वेदिक उपायों से बिना एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं वजन

Published

on

Loading

बढे हुए वजन से परेशान हर व्यक्ति उसे कम करने के कई तरीके अपनाता है। कुछ लोग एक्सरसाइज करके अपना वजन कम करते हैं, वहीं कुछ लोग डाइट में बदलाव करके।

वजन घटाना एक स्लो प्रोसेस है लेकिन बहुत छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करके आप वेट लॉस कर सकते हैं। जैसे, सुबह खाली आंवला जूस पीने से फायदा हो सकता है।

वेट लॉस में आयुर्वेद का विशेष योगदान है। आप अपने खाने-पीने में कुछ बदलाव करके अपना वजन कम कर सकते हैं। कुछ मसाले ऐसे हैं, जो वजन कम करने में बहुत ही कारगर हैं।

हल्दी

हल्दी के बिना कोई भी भारतीय खाना अधूरा है। यह पीला मसाला भारतीय घरों में औषधीय और धार्मिक दोनों महत्व रखता है। हल्दी वेट लॉस प्रॉपर्टीज होती हैं। हल्दी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जो वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा संकेत है।

यह एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत है। आप हल्दी और काली मिर्च मिलाकर गर्म पानी ले सकते हैं। आप इसे एक गिलास दूध में भी मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं।

जीरा

वजन घटाने के लिए जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। दाल और सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करने से इसका स्वाद बढ़ जाता है। जीरा खाने को पचाने में मददगार है।

जीरा पेट में सूजन और गैस बनने से रोकने के लिए जाना जाता है। जीरे को पानी में भिगोकर सुबह सबसे पहले खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

काली मिर्च

काली मिर्च बॉडी से एक्सट्रा फैट को हटाने के लिए जानी जाती है। एक शोध के अनुसार, काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपेरिन तत्व नई वसा कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी मददगार है। खासतौर पर अगर आप बेली फैट की वजह से परेशान हैं, तो आपको खाने के ऊपर काली मिर्च जरूर छिड़कना चाहिए।

दालचीनी

खुशबूदार दालचीनी वेट लॉस में बहुत कारगर है। दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करती है और शरीर को भरा हुआ रखती है। इसे खाने से भूख भी कंट्रोल होती है।

आप इसे अपनी चाय में शामिल कर सकते हैं, या इसे अपने पैनकेक के साथ ले सकते हैं। आप दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा भी चबा सकते हैं। यह स्वाद में मीठा होता है।

अदरक

अदरक डाइजेशन को बेहतर करता है और भूख को दबाता है। अदरक में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं और इसमें सूजन को कम करने वाले तत्व भी होते हैं। अदरक से भूख में कमी आती है। आप अदरक को सब्जियों में भी डाल सकते हैं।

Continue Reading

Trending