Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

फीफा की विश्व कप मूल्यांकन समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रतिबंधित

Published

on

ज्यूरिख,फुटबाल, विश्व नियामक संस्था-फीफा,विश्व कप-2018, विश्व कप-2022,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर

Loading

ज्यूरिख | फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने विश्व कप-2018 और विश्व कप-2022 की मेजबानी की दावेदारियों के लिए गठित समिति के तत्कालीन अध्यक्ष को ‘गोपनीयता’ के उल्लंघन के आरोप में सात वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया। फीफा ने 54 वर्षीय हेरॉल्ड माएन निकोल्स को सोमवार को प्रतिबंधित कर दिया।

फीफा की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, “निकोल्स पर सात वर्ष के लिए फुटबाल से संबंधित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फीफा ने कहा है कि निकोल्स को गोपनीयता से संबंधित नियम के उल्लंघन के लिए प्रतिबंधित किया गया है, हालांकि इससे अधिक ब्यौरा नहीं दिया गया है।

चिली फुटबाल संघ के अध्यक्ष रह चुके निकोल्स ने फीफा विश्व कप-2022 के मेजबानी के दावेदारों की रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें कतर को सबसे खराब वरीयता दी थी, हालांकि कतर विश्व कप की मेजबानी हासिल करने में सफल रहा। उधर निकोल्स ने पुष्टि की है कि वह अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को चुनौती देंगे।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending