Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मोबाइल एप अपराध रोकने में मददगार

Published

on

Loading

झांसी,  उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने आम जन की सुरक्षा के लिए एक ऐसा मोबाइल एप लॉन्च किया है, जो लोगों के लिए बेहद मददगार होगा। इस एप को स्मार्ट फोन में डाउनलोड करने के बाद यह सुविधा हासिल की जा सकती है। झांसी जनपद में रहने वालों को सुरक्षा प्रदान कर कानून पर विश्वास बनाने एवं ‘तीसरी आंख’ बनाने के लिए झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किरन एस. के अथक प्रयासों से ‘सिटीजन कॉप एप’ लॉन्च किया गया है।

एसएसपी ने एप की खासियत के बारे में बताया कि इस एप को स्मार्ट फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है और इसके डाउनलोड होने के बाद बताए हुए निर्देशों में जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस एप के माध्यम से कोई भी शख्स आसपास होने वाले अपराध का वीडियो और फोटो पुलिस कंट्रोल को भेज सकता है और इस कंट्रोल रूम की देखरेख एएसपी आशीष कुमार करेंगे।

इसके माध्यम से पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। जैसे ही कोई शख्स मैसेज भेजेगा, यह एप उसकी लोकेशन की जानकारी दे देगा। यह एप कंट्रोल रूम में जुड़ा रहेगा। किसी भी परेशानी में मैसेज करते ही पुलिस हरकत में आएगी और लोकेशन के आधार पर संपर्क कर पीड़ित से जानकारी ली जाएगी।

यदि कोई शख्स परेशानी में है तो पुलिस उसकी मदद करेगी और यदि कोई शख्स मैसेज पुलिस तक पहुंचाना चाहता है, तब भी पुलिस उसको गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेगी। मैसेज भेजने वाले का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस एप के माध्यम से महिलाओं व बच्चों को भी सुरक्षा मिलेगी। इस एप की एसओएस सेटिंग में जाकर पांच लोगों का ग्रुप बनाया जा सकता है।

यदि कोई व्यक्ति किसी मुसीबत में है तो इस ग्रुप के माध्यम से उसका मैसेज उससे जुड़े हुए पांचों लोगों के पास पहुंच जाएगा। साथ ही उसके लोकेशन को भी अवगत कराएगा। आने वाले समय में इस एप से आरटीओ विभाग, स्वास्थ्य विभाग को जोड़ा जाएगा।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending