Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

डांस ने मुझे संपूर्ण कलाकार बनाया : रफ्तार

Published

on

Loading

अपने ‘धप चिक होरी से’ और ‘तमंचे पे डिस्को’ जैसे गानों से बॉलीवुड में खलबली मचा चुके रैपर रफ्तार ने अब डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ के लिए कमर कस ली है। वह कहते हैं कि डांस ने ही उन्हें एक संपूर्ण कलाकार बनाया। रफ्तार उर्फ दिलिन नायर (26) ने आईएएनएस को बताया, “मैं एक गीतकार, निर्माता, संगीतकार, गायक, रैपर हूं और अब एक डांसर बन गया हूं। यह चीज मुझे एक संपूर्ण कलाकार बनाती है। मैं मनोरंजन में एक संपूर्ण कलाकार बनना चाहता हूं।

वह कहते हैं कि संगीतकार होने से उन्हें डांस को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली, अब उनकी एकमात्र समस्या इसमें टेक्नीकल होना है।

रफ्तार ने कहा, “मुझे अब तक कोई दिक्कत नहीं क्योंकि जब आप एक संगीतकार हों, तो आपको धुन और लय का अनुभव होता है, इसलिए यह मुझमें स्वाभाविक रूप से है। एकमात्र समस्या डांस के साथ टेक्नीकल होने में पेश आती है। आपको अपने पैर आगे की ओर तथा लचीले रखने होंगे। सीना तना हुआ और हाथ समानांतर रखने होंगे।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending