प्रादेशिक
मध्य प्रदेश में हल्की बदली, बारिश के आसार
भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से हल्की बदली छाई हुई है। हवाओं में नमी महसूस की गई। उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के करीब हर हिस्से में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर, रीवा, चंबल और भोपाल संभागों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान जबलपुर, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, सागर, उज्जैन तथा शहडोल संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री, इंदौर में 24 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री और जबलपुर में 26 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, इंदौर में 32.4 डिग्री, ग्वालियर में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तर प्रदेश
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव
देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी