Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तापसी अपनी वेडिंग कंपनी के लिए निकलीं भ्रमण पर

Published

on

मुंबई,बेबी,अभिनेत्री तापसी पन्नू,वेडिंग प्लानिंग कंपनी,कारोबार

Loading

मुंबई | हाल में ‘बेबी’ फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी वेडिंग प्लानिंग कंपनी के लिए अपनी बहन शगुन के साथ मिलकर मजेदार शादी स्थल तलाशने में व्यस्त हैं। वह उनकी कंपनी ‘द वेडिंग फैक्ट्री’ को मुनाफा दिलाने की इच्छुक हैं।

तापसी (27) ने अपनी कंपनी के लिए देशभर का भ्रमण करने और कुछ अनदेखी दिलचस्प जगह खोजने का निर्णय लिया है। तापसी ने एक बयान में कहा, “घूमना-फिरना मेरा पहला प्यार है और इस चीज ने मुझे सैर-सपाटा करने की एक और वजह दी। मैं देशभर का भम्रण कर रही हूं और लोगों को जान रही हूं। यह मेरे कारोबार के लिए फायदेमंद है।” उन्होंने कहा, “डेस्टिनेशन वेडिंग को सिर्फ समाज के धनसंपन्न लोगों का ध्यान नहीं रखना चाहिए। अगर गंतव्य और ठहरने की जगह का चुनाव बुद्धिमानी से किया जाए, तो सारे इंतजाम बजट में किए जा सकते हैं।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending