Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : जेल तोड़ने की घटना में 40 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Published

on

40-पुलिसकर्मी-बर्खास्त

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान में प्रशासन ने वर्ष 2013 में जेल तोड़कर बड़ी संख्या में कैदियों के फरार होने के मामले में 40 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। ये घटना के वक्त ड्यूटी पर थे। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिसकर्मी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के डेरा इस्माइल खान केंद्रीय कारा में तैनात थे, जहां जुलाई 2013 में जेल तोड़कर कैदियों के फरार होने की घटना हुई थी।

आतंकवादियों ने कारावास पर हमला किया था और 200 आतंकवादियों को रिहा करा लिया था। इसमें 15 दुर्दात आतंकवादी भी शामिल थे। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के घटना की जिम्मेदारी ली थी। इस घटना में चार कैदी और दो पुलिसकर्मी मारे गए थे। बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों में एक उप निरीक्षक और एक हेड-कांस्टेबल भी शामिल है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending