Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया : 12 वर्षीय आत्मघाती हमलावर ने ली 10 की जान

Published

on

Loading

अबुजा| नाइजीरिया के योबे राज्य में 12 साल की एक आत्मघाती हमलावर बच्ची ने बम विस्फोट कर 10 लोगों की जान ले ली और 20 से अधिक को घायल कर दिया। ‘नाइजीरियन गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, आत्मघाती विस्फोट मंगलवार को योबे राज्य के गुज्बा कस्बे में स्थित एक बाजार में हुआ।

मौके पर मौजूद एक चालक हुसैनी इब्राहिम ने कहा, “मैंने आत्मघाती हमलावर को देखा था, वह 12 साल से अधिक उम्र की नहीं होगी।”

उसने बताया, “वह (आत्मघाती हमलावर) बाजार में गई और सीधा अनाज अनुभाग की ओर बढ़ने लगी। उसने व्यापारियों और ग्राहकों के बीच खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया।”

हमला बोको हराम के आतंकवादी संगठनों द्वारा इस्तेमाल किए गए तरीकों से मिलता-जुलता था। इस साल की शुरुआत से ही बोको हराम अपने नियंत्रण वाले ज्यादातर इलाकों पर से अधिकार खोता जा रहा था, जिसके बाद से उसने आत्मघाती हमलों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

जनवरी में इसी तरह के एक मामले में 10 साल की एक बच्ची ने नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में आत्मघाती बम विस्फोट कर 19 लोगों की जान ले ली थी।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending