Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

यूरेशिया आर्थिक संघ के साथ होगा करार

Published

on

मास्को,भारत सेंट पीट्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन, यूरेशिया आर्थिक संघ,सचिव अमित तेलंग,ईरान, मिस्र

Loading

मास्को | भारत सेंट पीट्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन (एसपीआईईएफ)-2015 में यूरेशिया आर्थिक संघ (ईएईयू) के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने जा रहा है। यह बात गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, रूस में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव अमित तेलंग ने कहा, “हम निश्चित रूप से इस समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं।”

ईएईयू एक क्षेत्रीय आर्थिक संगठन है। एक जनवरी 2015 से प्रभावी हुए इस संघ के सदस्यों में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान और अर्मेनिया शामिल हैं। संघ का मकसद आपसी आर्थिक नीतियों में सामंजस्य बिठाकर आर्थिक विकास करना और एक-दूसरे के क्षेत्र में वस्तु, सेवाओं, पूंजी और श्रम बल का उन्मुक्त आवागमन स्थापित करना है। भारत के अलावा वियतनाम, ईरान, मिस्र और इजरायल भी संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता कर रहे हैं।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending