Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कॉमेडी किंग राजू व शाइन सिटी परिवार ने लिया सफाई अभियान में हिस्सा

Published

on

Loading

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के लिए नामित कॉमडी किंग राजू श्रीवास्तव प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सफाई करने पहुंचे। स्वच्छ और स्वस्थ  भारत की परिकल्पना को पूरा करने के लिए शाइन सिटी परिवार ने भी इस सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान कंपनी के CEO हिमांशु कुमार, डायरेक्टर मार्केटिंग सरजिल खान, डायरेक्टर चमन लाल और अहमद नबी खान मौजूद रहे।

राजधानी के दीनदयाल पार्क में मूर्ति पर माल्यार्पण कर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने केकेसी कॉलेज के मैदान में सफाई की। इस दौरान किसी ने कहा कि यह अभियान महज फोटो खिंचवाने और औपचारिकता निभाने तक सीमित है। जिस पर हाजिर जवाब राजू श्रीवास्तव ने कहा कि केवल फोटो के लिए ही काम हो रहा है, तो क्या हर्ज है इससे अच्छा संदेश ही जाएगा। कम से कम सफाई कर्मचारी के मन से हीन भावना तो कम होगी कि वह जो काम कर रहे हैं वह कोई छोटा काम नहीं है।DSC_0916

राजू श्रीवास्तव ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने छह महीनों में छह साल का काम कर दिया है। वह जो भी काम शुरू करते हैं, उससे रोजगार भी बढ़ता है। उनके इस अभियान से भी झाड़ू की बिक्री बढ़ गई है। इसलिए सबको इस कार्य से जुडऩा चाहिए। सभी को सफाई पर ध्यान देना चाहिए। इससे लोग बीमार नहीं होंगे और डॉक्टर का खर्चा भी बचेगा।

उन्होंने सपा मुखिया मुलायम के मोदी पर उनके द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की नकल करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने भले ही पहले से सफाई अभियान शुरू किया होगा, लेकिन वह सफल होता तो नहीं दिख रहा। वह बड़े नेता हैं जो कहा होगा, सही ही कहा होगा। राजू के मुताबिक, एक बार उनकी पत्नी बोलती है कि दरवाजे पर कूड़ेवाला आया है। इस पर वह जवाब देते हैं कि कूड़ेवाले तो हम है। वह तो सफाईवाला है।

उन्होंने मजाकिया लहजे पर झाड़ू की मन की बात बताई। उन्होंने कहा कि झाड़ू भी सोच रही होगी कि उठा तो लिया है, पर नौटंकी मत करना, वरना पूरे घर पर झाड़ू चला दूंगी। इस सफाई अभियान में उनके द्वारा नामित किन्नर और सपा की मेरठ जिला अध्यक्ष सोनम सिंह यादव ने बताया कि यह एक अच्छी पहल है। इसलिए केन्द्र और राज्य सरकार को मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव भी स्वच्छ यूपी का अभियान चला रहे हैं। इसलिए पूरा किन्नर समाज भी इस अभियान में शामिल हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई अभियान के लिए वह अभिनेता सलमान खान और किन्नर लक्ष्मी को भी आमंत्रित करने वाली है। मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री है। इसलिए इसे ऐसा नहीं देखें कि मै सपा पार्टी से हूं। इसलिए अभियान में शामिल हूं। सभी को इससे जुडऩा चाहिए।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending