Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हर भारतीय हीरो ‘सुपरहीरो’ : अमिताभ

Published

on

Loading

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन पहली बार एक कार्टून में सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगे। उनका मानना है कि भारतीय फिल्मोद्योग का हर हीरो एक सुपरहीरो है।

आगामी काटरून ‘एस्ट्रा फोर्स’ में एस्ट्रा नामक सुपरहीरो का लुक और आवाज अमिताभ (72) से मिलता-जुलता है। यह कार्टून 2017 की शुरुआत में प्रसारित होगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या जवानी के दिनों में आपको किसी सुपरहीरो की भूमिका का प्रस्ताव मिला था? महानायक ने मुंबई से आईएएनएस को बताया, “नहीं, लेकिन मेरा मानना है कि सभी भारतीय हीरो सुपरहीरो हैं। वे बहुत सी बातों का ख्याल रखते हैं। उनकी जिदगी में सर्वाधिक खूबसूरत महिलाएं आती हैं। वे एक वक्त में 50 से 60 खलनायकों से अकेले लड़ते हैं और गगनचुंबी इमारतों से छलांग मार देते हैं और उन्हें एक खरोंच तक नहीं आती। आप और क्या चाहते हैं?”

‘एस्ट्रा फोर्स’ के लिए अमिताभ ने ग्राफिक इंडिया से हाथ मिलाया है। दिलचस्प बात यह है कि एस्ट्रा की दाढ़ी का स्टाइल बिग बी की दाढ़ी जैसा है।

अमिताभ ने कहा, “एस्ट्रा मेरा हमउम्र है, इसलिए उसके चेहरे का लुक मेरे मौजूदा लुक जैसा है। मुझे बस थोड़ी अलौकिक शक्तियां दी जाएंगी। इसमें दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। वे कहानी का हिस्सा हैं।”

वह कहते हैं कि ‘एस्ट्रा फोर्स’ बच्चों के अनुकूल होगा।

उन्होंने बताया, “हर बार एक समस्या पैदा होगी और जैसे आप मदद के लिए बैटमैन या सुपरमैन की राह देखते हैं, वे सुपरहीरो एस्ट्रो से मदद मांगेंगे। वे उनकी समस्याएं दूर करेगा। हम फिलहाल इसकी कहानियों पर काम कर रहे हैं।”

यह 52 कड़ियों वाला कार्टून होगा।

अगर यह एक सुपरहीरो की कहानी है, तो इसमें एक खलनायक भी जरूर होगा?

जवाब में अमिताभ ने कहा, “इसमें एक खलनायक होगा। यह रचनात्मकता का हिस्सा है। हम कहानियां बनाएंगे। एनीमेशन एक लंबी प्रक्रिया है।”

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending