Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘कट्टी बट्टी’ में भी कंगना की दोहरी भूमिका?

Published

on

मुंबई,आनंद एल. राय,तनु वेड्स मनु रिट्नर्स, अभिनेत्री कंगना रनौत,कट्टी बट्टी,दुनियाभर

Loading

मुंबई | आनंद एल. राय निर्देशित ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ में दोहरी भूमिका निभाकर वाहवाही लूट रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत अब ‘कट्टी बट्टी’ में भी दोहरी भूमिका निभाएंगी। सूत्रों के अनुसार, निखिल आडवाणी निर्देशित इस फिल्म में कंगना पायल और बिजली की दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में इमरान खान भी हैं।

दोहरी भूमिका के विषय में फिलहाल फिल्मकार ने पुष्टि नहीं की है। एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ से जुड़ी हर जानकारी पर्दे में रखी गई है। कोई भी इससे ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है कि यह एक प्रेम कहानी है।” फिल्म सितंबर में रिलीज होगी।

कंगना ने ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ में तनु और कुसुम उर्फ दत्तो की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म दुनियाभर में 165 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending