Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोलकाता में टैक्सी चालकों की हड़ताल, जनजीवन प्रभावित

Published

on

कोलकाता,पश्चिम बंगाल,आम जनजीवन,हड़ताल,कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन,हवाईअड्डा

Loading

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की राजधानी में 45,000 से अधिक टैक्सियों के सड़क से दूर रहने के कारण गुरुवार को आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हड़ताल राज्य सरकार की किराया नीति के खिलाफ की गई है। टैक्सी संचालकों के संघ ने किराये में वृद्धि को लेकर 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। वे कैब चालकों पर पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह हड़ताल कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन ने ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस से मान्यता प्राप्त वेस्ट बंगाल टैक्सी ऑपरेटर्स कोआर्डिनेशन कमेटी के सहयोग से आयोजित की है। टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर ने बताया, “हमारे द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों और प्रदर्शनों के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने चालकों के पुलिस द्वारा किए जाने वाले शोषण पर आंखें मूंद लीं।” यात्री हवाईअड्डा और हावड़ा रेलवे स्टेशन सहित मुख्य चौराहों पर फंसे हुए हैं, क्योंकि टैक्सी चालक कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य दूसरे स्थानों पर जाने को तैयार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending