Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र : कांग्रेस ने शिवराज के मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Published

on

भोपाल,भारतीय जनता पार्टी,कांग्रेस,अंदुरुनी गुटबाजी,राजनीति,मुख्यमंत्री शिवराज 

Loading

भोपाल | इसे भारतीय जनता पार्टी की ब्यूह रचना में कांग्रेस का उलझना कहें या कांग्रेस की अंदुरुनी गुटबाजी का नतीजा कि हमेशा निशाने पर रहने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह अब उनकेकुछ मंत्री आ गए हैं। इसे राज्य में कांग्रेस के बदलते रुख के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मामला चाहे डंपर कांड रहा हो या व्यापमं का, कांग्रेस के निशाने पर सिर्फ मुख्यमंत्री चौहान ही रहे हैं, कांग्रेस की कोशिश रही है कि भारतीय जनता पार्टी के उस चेहरे को ही दागदार बना दिया जाए, जिसके बल पर वह पिछले दो चुनाव जीती है। यही कारण रहा कि विधानसभा से लेकर सड़क तक पर कांग्रेस ने शिवराज पर हमला बोलने में कसर नहीं छोड़ी है। राज्य की राजनीति में अभी व्यापमं का मुद्दा ठंडा नहीं पड़ा है और कांग्रेस के कई नेता गाहे-बगाहे व्यापमं राग छेड़ भी जाते हैं, मगर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने नया मामला उठा दिया है और यह है डीमेट का। उनका आरोप है कि डीमेट के जरिए भाजपा नेताओं तथा मंत्रियों ने अपने बेटा-बेटी सहित नाते रिश्तेदारों के निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में दाखिले कराए हैं।

कटारे अब तक डीमेट से दाखिला दिलाने के मामले में आधा दर्जन मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों सहित कई भाजपा नेताओं के नामों का खुलासा कर चुके हैं। यह बात अलग है कि उनके हमले के नए हथियार के वार से मुख्यमंत्री बचे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा का कहना है, “कांग्रेस का रुख नहीं बदला है, मुख्यमंत्री शिवराज के घपलों, घोटालों के खुलासे का क्रम जारी रहेगा। जहां तक डीमेट के मामले की बात है, इस पर मैं चुप रहूंगा।” भाजपा के संवाद प्रमुख डॉ. हितेश वाजपेयी डीमेट को लेकर मंत्रियों पर कटारे द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को कटारे की नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचाने की कोशिश करार देते हैं। वाजपेयी का कहना है कि कटारे के पास कोई तथ्य और कागज होते नहीं हैं, वह तो सिर्फ आरोप लगाकर मीडिया में जगह पाने की कोशिश करते हैं।

राज्य के वरिष्ठ पत्रकार शिव अनुराग पटेरिया डीमेट को लेकर कटारे की ओर से किए जा रहे हमलों को रणनीति का हिस्सा मानते हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस अरसे से मुख्यमंत्री पर आरोप लगाती आ रही है, अब मंत्रियों पर आरोप लगाए गए हैं, कांग्रेस यह बताना चाहती है कि सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, पूरी सरकार ही भ्रष्ट है। राज्य की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच चूहा-बिल्ली का खेल चल रहा है। कांग्रेस एक मामले को जोर-शोर से उठाती है, फिर शांत पड़ जाती है। अब डीमेट का नया मुद्दा उठाया है, देखना है कि इस पर कांग्रेस नेता कितने दिन कायम रहते हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending