Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अपनी गायकी पर झेंप जाती हूं : प्रियंका

Published

on

Priyanka-Chopra

Loading

कुआलालंपुर। प्रियंका चोपड़ा को उनकी गायकी के लिए कई लोगों ने सराहा है, लेकिन वह अपनी गायकी को लेकर थोड़ा झेंप जाती हैं। वह उन्हें गाने के लिए प्रेरित करने का श्रेय अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर को देती हैं। प्रियंका पूर्व में पिटबुल और विल.आई.एम जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन गायकी के मामले में अब भी उनमें एक हिचक है।

प्रियंका यहां इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ की स्क्रीनिंग पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा, “मैं अपनी गायकी को लेकर झेंप जाती हूं। हम जब ‘डॉन’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी से फरहान अख्तर मुझे गाने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। वह मुझे गायकी के लिए प्रेरित करने वाले शुरुआती लोगों में से एक हैं। हम साथ में ताल से ताल मिलाया करते थे।” यही नहीं दोनों ने ‘दिल धड़कने दो’ का शीर्षक गाना मिलकर गाया है। प्रियंक ने कहा, “मैं उनसे (फरहान) मुकाबला नहीं करती। काश मुझमें उनकी तरह रॉक शो करने का दम होता।”

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending