Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ट्युनिशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

Published

on

Loading

लंदन| ट्युनिशिया में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान शुरू हुआ। यहां 2011 की अरब क्रांति के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। बीबीसी के मुताबिक, चुनाव में 25 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है, लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति मॉनसेफ मारजौकी और गैर-इस्लामिक नेता बेजी कैद इस्सेब्सी मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं।

यह चुनाव अरब क्रांति के दौरान जाइन अल-अब्दिीन बेन अली को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद देश में राजनीतिक बदलाव का हिस्सा है। अरब क्रांति की शुरुआत ट्युनिशिया से हुई थी। इस दौरान विभिन्न अरब देशों में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिला था। इस क्रांति को बेहद सफल माना गया था, जिसमें हिंसा का स्तर काफी कम था। चुनाव में करीब 50 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय

Published

on

Loading

कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।

इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’

Continue Reading

Trending