Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

न्यायमूर्ति वाघेला ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने

Published

on

भुवनेश्वर,न्यायमूर्ति धीरेंद्र हीरालाल वाघेला,ओडिशा उच्च न्यायालय,मुख्य न्यायाधीश

Loading

भुवनेश्वर | न्यायमूर्ति धीरेंद्र हीरालाल वाघेला ने गुरुवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल एस.सी.जमीर ने कटक में उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले न्यायमूर्ति वाघेला कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

वाघेला राष्ट्रपति की तरफ से नियुक्ति के आदेश जारी करने के बाद इस साल अप्रैल में स्थानांतरित किया गया है। शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन उच्च न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में हुआ और इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य के कानून मंत्री अरुण कुमार साहू, वर्तमान न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, वकील और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

वाघेला ने न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती का स्थान लिया है, जो कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। सूत्रों के अनुसार, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 22 हो गई है। अगस्त 1954 में गुजरात के राजकोट में जन्मे न्यायमूर्ति वाघेला ने कानूनी करियर की शुरुआत अपने गृह शहर में नवंबर 1975 को की थी और सितंबर, 1999 को वह अपर न्यायाधीश के रूप में गुजरात उच्च न्यायालय की पीठ में शामिल हुए थे।

प्रादेशिक

देव दीपावली से वाराणसी में शुरू होगा सिटी रोपवे

Published

on

Loading

वाराणसी| बोलीविया देश के लापाज, मैक्सिको के बाद दुनिया का तीसरा और देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे देव दीपावली से काशी में शुरू होना संभावित है। पहले सेक्शन वाराणसी जंक्शन कैंट रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक की सुगम यात्रा काशीवासी कम समय में कर सकेंगे। सिटी रोपवे के संचालन से वाराणसी में यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। रोपवे के निर्माण के लिए स्विटज़रलैंड से आये उपकरण इंस्टाल किया जाना शुरू हो गए हैं। 807 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में रोपवे का निर्माण हो रहा है। यह काम स्विट्जरलैंड आधारित कंपनी बर्थोलेट कर रही है। देव दीपावली में पर्यटक जब वाराणसी आएंगे तो रोपवे से यात्रा कर सकेंगे।

जल्द ही होगा रोपवे का ट्रायल रन

पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को सीएम योगी आदित्यनाथ तेजी से ज़मीन पर उतार रहे हैं, जिससे वाराणसी में ट्रैफिक की समस्या से काफी राहत मिलेगी। रोपवे के संचालन के लिए स्टेशन और टावर इंस्टॉल करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही रोपवे का ट्रायल रन होगा। उसके बाद पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को गोंडोला उपलब्ध रहेगी। एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे यानी दोनों दिशाओं में एक घंटे में छह हजार यात्रियों का आवागमन होगा। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने में लगभग 16 मिनट लगेगा। 45 से 50 मीटर की अनुमानित ऊंचाई से क़रीब150 ट्रॉली कार चलेगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते है। रोपवे का संचालन 16 घंटे होगा।

16 टावर पर तेजी से चल रहा है काम

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश गौड़ ने बताया कि वाराणसी में देव दीपावली पर पूरे विश्व से पर्यटक आते है। एनएचएलएमएल की कोशिश है कि देव दीपावली तक रोपवे का संचालन शुरू हो जाए और काशी आने वाले पर्यटकों को प्रदूषण रहित परिवहन की अच्छी सुविधा मिल सके। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक विद्यापीठ स्टेशन पर एंकर बोल्ट स्थापित हो गया है। इसके अलावा कई एक्सेलरेशन व डी एक्सेलरेशन कन्वेयर भी स्थापित हो गए हैं। अब जल्द ही रोप लगाने का काम शुरू होगा। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से रथयात्रा तक कुल दो टावर इंस्टॉल हो चुके है।16 टावर पर तेजी से काम चल रहा है।

Continue Reading

Trending