Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान : सैन्य अभियान में 28 आतंकवादी ढेर

Published

on

काबुल,अफगानिस्तान,सैन्य अभियान,रक्षा मंत्री,बारूदी सुरंग विस्फोट

Loading

काबुल | अफगानिस्तान में एक सैन्य अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान 28 आतंकवादियों को मार गिराया गया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया, “अफगानिस्तान सैनिकों ने बीते 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए सैन्य अभियान में 28 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया। अभियान में 27 आतंकवादी घायल भी हुए और दो को गिरफ्तार कर लिया गया।”

एक बयान में बताया गया कि सेना ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए और सड़क किनारे लगाए गए बमों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया। बयान में यह भी बताया गया कि सैन्य अभियान के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट और आतंकवादियों के साथ संघर्ष में तीन सैनिकों की भी मौत हो गई।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending