Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार में मानव तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 208 लोग मुक्त कराए गए

Published

on

myanmar-human traficking

Loading

यंगून। थाईलैंड के एक नौका मालिक को पिछले सप्ताह अपनी नौका में 200 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों की तस्करी करने के प्रयास में म्यांमार के यंगून में हिरासत में लिया गया है। शनिवार को यह जानकारी मीडिया को जारी की गई।

म्यांमार की नौसेना ने 21 मई को देश की समुद्री सीमा में नियमित गश्ती के दौरान पश्चिमी राखिने प्रांत के मोंगतॉ के पश्चिमी तट से दो संदिग्ध जहाजों को रोका। इनकी जांच के दौरान इनमें से एक नाव में 208 लोग पाए गए, जबकि दूसरी खाली थी। समाचार पत्र ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार’ के मुताबिक, दक्षिण थाईलैंड के रानोंग मंक रहने वाले 53 वर्षीय थाईलैंड के नागरिक ओउ मिंट बांग्लादेश में मानव तस्कर समूह के संपर्क में है और यह थाईलैंड और मलेशिया में मानव तस्करी में लिप्त है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, म्यांमार के गृह मंत्रालय के मुताबिक, थाईलैंड पुलिस के सहयोग से म्यांमार पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। जहाज से बरामद 208 लोगों में से 200 की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में की गई है और म्यांमार व बांग्लादेश प्रशासन के बीच समझौते के तहत स्वदेश भेजने की तैयारियां की जा रही हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending