Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गुलमोहर ग्रैंड’ में परिंदा की भूमिका निभाएंगी प्रत्युषा

Published

on

मुंबई,बालिका वधू,टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी,गुलमोहर ग्रैंड,गौरव चोपड़ा, आकांक्षा सिंह

Loading

मुंबई | ‘बालिका वधू’ से लोकप्रिय हुईं टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी नए शो ‘गुलमोहर ग्रैंड’ में एक अमीर व्यवसायी की बेटी परिंदा की भूमिका में नजर आएंगी। परिंदा के किरदार में प्रत्युषा ‘गुलमोहर ग्रैंड’ नाम के होटल में मेहमान के तौर पर दिखेंगी, जहां उसकी शादी होनी है।

प्रत्युषा ने स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस नए शो में अपनी भूमिका के बारे में कहा, “यहां मैं एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ होटल में आई है। उस पर उसकी मर्जी के बिना शादी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। वह भाग जाती है।”

उन्होंने कहा कि यह उनकी पूर्व में की गई भूमिकाओं से अलग है। उन्होंने कहा, “दर्शक इसमें गुणवत्तापरक काम देखेंगे, जो उन्हें सामान्य डेली सोप में नहीं नजर आता।” ‘गुलमोहर ग्रैंड’ एक लघु श्रृंखला है, जिसमें हर एपिसोड अपने आप में कहानी है। इसमें गौरव चोपड़ा, आकांक्षा सिंह और देवन भोजानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending