Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सना में गठबंधन सेना के हमले में 40 की मौत

Published

on

Loading

सना| यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में किए गए ताजा हमले में 40 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने अल-हुदयदा शहर में हौती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर हमले किए और इन्हें नष्ट कर दिया। हमले में यमन की नौसेना का एक पोत नष्ट हो गया, जबकि दूसरा क्षतिग्रस्त हो गया।

एक अन्य हमला गलती से अल-हुदयदा के चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। एक छात्र ने बताया कि इस हमले में चार सुरक्षा गार्ड की जान चली गई।

सना में एक यमनी समाचार एजेंसी सबा की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई हमलों में हौती सशस्त्र बलों के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 40 की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending