Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पाकिस्तान समर्थक नारे बर्दाश्त नहीं : राजनाथ

Published

on

कोलकाता,जम्मू एवं कश्मीर,संविधान, भारतीय जनता पार्टी,केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,सरकार पाकिस्तान समर्थक,मीडियाकर्मियों

Loading

कोलकाता | जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रुख को स्पष्ट करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि सरकार पाकिस्तान समर्थक नारों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की अगुवाई वाली भाजपा पिछले कई सालों से मांग करती आई है कि जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देना चाहिए।

राजनाथ ने यहां मीडियाकर्मियों को कहा, “धारा 370 पर हमारी कोई दो राय नहीं है। लेकिन जम्मू एवं क्शमीर की सत्ता में नई सरकार आई है और भाजपा पहली बार इसमें शामिल है। इसलिए पहले विकास होने दीजिए। हम जो भी करेंगे, आम जनता के समर्थन से करेंगे।” कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा लगातार पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने के सवाल पर राजनाथ ने कहा कि सरकार भारतीय धरती पर पाकिस्तान समर्थक नारों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, “हम भारतीय जमीन पर किसी को भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाने देंगे। भाजपा का विश्वास है कि सभी भारतीय, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान राष्ट्रवादी हैं। लेकिन यदि भारतीय जमीन पर किसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए तो फिर चाहे वह किसी भी धर्म का हो, सरकार उसे बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने कहा, “सभी जानते हैं कि अलगाववादी नेता मसरत आलम को क्यों गिरफ्तार किया गया।”

राजनाथ ने कहा, “केंद्र सरकार और जम्मू एवं कश्मीर की मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार कश्मीरी पंड़ितों के पुनर्वास को लेकर प्रतिबद्ध है। कश्मीरी पंड़ितों के पुनर्वास के लिए हमने एक कोष की स्थापना की है। हम जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह कश्मीरी पंड़ितों के पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्ध कराएंगे।”

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending