Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया समुद्री सीमा के पास बना रहा सैन्य चौकियां

Published

on

Loading

सियोल| उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया से सटी समुद्री सीमा के पास सुरक्षा चौकियां बना रहा है। यह एक निर्जन क्षेत्र है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सियोक ने बताया कि उत्तर कोरिया की सेना दक्षिण कोरिया के सीमावर्ती द्वीप यिओनप्योंग से लगभग 4.5 किलोमीटर दूर स्थित गाल द्वीप पर सैन्य अड्डे का निर्माण कर रही है।

किम ने बताया कि गाल द्वीप की भौगोलिक स्थिति और यिओनप्योंग द्वीप से इसकी कम दूरी को देखते हुए उत्तर कोरिया द्वारा स्थापित की जा रही सैन्य सुविधाएं, दक्षिण कोरिया के नॉर्दर्न लिमिट लाइन (एनएलएल) अभियान के लिए गंभीर खतरा होगी।

एनएलएल 1950-53 में कोरियाई युद्धविराम के बाद अमेरिकी नेतृत्व वाले बलों ने बनाई थी। यह दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच समुद्री सीमा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि यह सीमा फिर निर्धारित की जानी चाहिए।

दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया 122 मिलीमीटर क्षमता वाले मल्टीपल रॉकेट प्रक्षेपकों के लिए पांच बंकर आकार वाली चौकियों का निर्माण पहले ही पूरा कर चुका है।

नवंबर, 2010 में प्योंगयांग ने 122-मिलीमीटर मल्टीपल रॉकेट से यिओनप्योंग पर हमला किया था, जिसमें दो दक्षिण कोरियाई नागरिक और दो नौसैनिक मारे गए थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending