Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुष्का अभिनेत्री के रूप में निखरीं : रणवीर

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने रविवार को सह-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा कि उनमें अभिनेत्री एवं शख्स के रूप में निखार आया है। दोनों अब ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने यहां फिल्म के प्रचार के दौरान कहा, “उनके (अनुष्का) साथ ‘दिल धड़कने दो’ में काम करना बहुत कमाल का रहा। वह अभिनेत्री और शख्स के रूप में निखरी हैं। कुछ वर्षो बाद उनके साथ काम करना अद्भुत है। हमने हमारी पहली कुछ फिल्में साथ कीं। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया।”

रणवीर व अनुष्का ‘लेडीज वर्सिज रिकी बहल’ एवं ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

वहीं, ‘दिल धड़कने दो’ में दोनों के अलावा अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, शेफाली शाह और अन्य भी हैं।

फिल्म पांच जून को रिलीज होने जा रही है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending