Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म ‘अंदाज’ के 12 साल पूरे, प्रियंका-लारा यादों में खोईं

Published

on

Loading

फिल्म ‘अंदाज’ को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने उन पलों को याद किया। निर्देशक राज कंवर के निर्देशन में बनी ‘अंदाज’ 23 मई 2003 को रिलीज हुई थी।

अभिनेत्री लारा दत्ता ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “राज, जिया और काजल। 12 साल पलक झपकते ही पूरे हो गए। मैं राज जी को बहुत याद करती हूं। ‘अंदाज’ पर हमें हमेशा ही गर्व रहेगा।”

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘अंदाज’ में अभिनय करने से पहले फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में सहायक भूमिका निभाई थी। प्रियंका ने भी ट्विटर पर अपने विचारों को साझा किया।

प्रियंका ने लिखा, ” फिल्म ‘अंदाज’ का गाना बजाकर ड्राइविंग कर रही हूं। इस गाने को कई सालों से नहीं सुना। ‘अंदाज’ को 12 साल हो गए हैं। लारा..समय कितनी जल्दी बीत गया।”

प्रियंका और लारा दोनों को ही फिल्म ‘अंदाज’ के लिए फिल्मफेयर का सर्वोत्तम नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

 

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending