Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शिरीष 42 के हुए, फिल्मजगत ने दी बधाई

Published

on

मुंबई,सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'मैं हूं न',ओम शांति ओम,शिरीष कुंदर,फराह खान,निर्देशन, निर्माण, लेखन

Loading

मुंबई | सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘मैं हूं न’ और ‘ओम शांति ओम’ के संपादन के लिए पहचाने जाने वाले शिरीष कुंदर रविवार को 42 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर पत्नी फराह खान सहित अभिनेता अभिषेक बच्चन और संगीतकार विशाल ददलानी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। शिरीष और फिल्मकार फराह ने 2004 में शादी की थी और तीन बच्चों के माता-पिता हैं।

फराह ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे। मैं जानती हूं तुम्हें उपहार नहीं चाहिए, इसलिए मैंने अपने लिए कुछ उपहार खरीदे हैं।” शिरीष न सिर्फ एक कुशल फिल्म संपादक हैं, बल्कि उन्हें निर्देशन, निर्माण, लेखन सहित दूसरी कई प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 2000 में फिल्म ‘चैंपियन’ के संपादन से बॉलीवुड में करियर शुरू किया था। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी-

अभिषेक बच्चन : हैप्पी बर्थडे बडी।

पुनीत मल्होत्रा : हैप्पी बर्थडे। यह दिन शानदार हो और आने वाला साल इससे भी बेहतर हो।

साजिद खान : हैप्पी बर्थडे साले साहब..ट्विटर पर सबसे मजाकिया इंसान..जन्मदिन शानदार हो।

विशाल ददलानी : हैप्पी बर्थडे। जन्मदिन शानदार हो।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending