Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया पहुंचे मोदी

Published

on

Loading

सियोल| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंगोलिया की यात्रा समाप्त कर सोमवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच गए, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने वाले उत्साहित भारतीय लोगों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह। भारतीय समुदाय ने दक्षिण कोरिया में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।”

वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दक्षिण कोरियाई भाषा में इस देश का अभिवादन करते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी सियोल पहुंच गए हैं।” मोदी यहां सियोल राष्ट्रीय कब्रिस्तान में पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित एक भोज में भी शामिल होंगे, जिसमें 1,500 लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है।

उनका यहां औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा, जिसके बाद वह दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाई से बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच कई समझौते होने वाले हैं। दोनों नेता संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति पार्क शाम में एक भोज का आयोजन भी करेंगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending